Move to Jagran APP

2017 की बाढ़ से घाघरा मात्र 1.24 मीटर नीचे

2017 की बाढ़ से घाघरा मात्र 1.24 मीटर नीचे

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 07:25 PM (IST)
2017 की बाढ़ से घाघरा मात्र 1.24 मीटर नीचे
2017 की बाढ़ से घाघरा मात्र 1.24 मीटर नीचे

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सगड़ी तहसील के देवारा में घाघरा नदी में आई बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। रविवार तक बाढ़ का पानी खतरे के निशान से और ऊपर जाने की आशंका हो देखते हुए प्रशासनिक गतिविधियों तेज हो गई हैं। महुला गढ़वल बांध के तटवर्ती 17 गांवों की लगभग 3000 आबादी बाढ़ प्रभावित है, जिसमें 24 नाव लगा दी गई है।

loksabha election banner

डीएम राजेश कुमार ने शुक्रवार को प्रेस-प्रतिनिधियों से वार्ता में बताया कि शुक्रवार को अपराह्न 3.30 बजे तक घाघरा नदी का जलस्तर खतरा निशान 71.68 मीटर से ऊपर रिकार्ड किया गया। बताया कि जिस तरह जलस्तर बढ़ा रहा है, उससे यह लगता है कि अगले तीन दिन में नदी बढ़ाव पर होगी। हालांकि 2017 की बाढ़ में नदी का अधिकतम जलस्तर 72.92 मीटर पर दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि बाढ़ से 134 गांवों की लगभग 80 हजार आबादी प्रभावित होती है। डीएम ने बताया कि इस बार जिला प्रशासन की तरफ से नौ बड़ी और सात मझोली नाव की व्यवस्था की गई है। विस्थापितों के लिए 24 से बढ़ाकर 65 आश्रयस्थल बनाए गए हैं, जरूरत पड़ी तो और आश्रयस्थल बनाए जाएंगे। सक्रिय बाढ़ चौकियों पर 27 लेखपालों की ड्यूटी लगा दी गई है। पानी, बिजली, पशुओं के चारे और उजाले की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। विस्थापितों के लिए खाद्य वितरण और पका भोजन देने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बताया कि बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन स्तर से तैयारी पूरी है। जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित

कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 05462-22020 और 9454417172 है। इस नंबर पर बाढ़ से संबंधित कोई भी सूचना कोई भी व्यक्ति दे सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.