घाघरा व तमसा लगातार घटाव पर, बढ़ती दुश्वारियां
आजमगढ़ पिछले तीन दिनों बारिश थमने बाद देवारा में घाघरा नदी और नगर को तीन तरफ से घेर का बहने वाली तमसा नदी का जल स्तर लगातार घटता जा रहा है। बारिश न होने और तेजी से घट रहे जलस्तर से लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन अब देवारा में कटान और शहर के निचले इलाकों में जमे बाढ़ के पानी से परेशानी बढ़ती जा रही है। अभी अभी हजारों की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। लोगों की दैनिक दिनचर्या अभी पटरी पर नहीं आ रही है।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: पिछले तीन दिनों से बारिश थमने बाद देवारा में घाघरा नदी और नगर को तीन तरफ से घेरकर बहने वाली तमसा नदी का जलस्तर लगातार घटता जा रहा है। बारिश न होने और तेजी से घट रहे जलस्तर से लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन अब देवारा में कटान और शहर के निचले इलाकों में जमे बाढ़ के पानी से परेशानी बढ़ती जा रही है। अभी भी हजारों की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। लोगों की दैनिक दिनचर्या अभी पटरी पर नहीं आ रही है।
तमसा नदी के जलस्तर में रविवार को 1.50 मीटर तो सोमवार को 80 सेमी कमी दर्ज की गई, जबकि देवारा में घाघरा नदी का जलस्तर रविवार को मुख्य माप स्थल बदरहुआ नाला पर खतरा निशान 71.68 मीटर के नीचे 71.54 मीटर पर था जो सोमवार को 71.49 मीटर पर दर्ज किया गया। उधर, नगर क्षेत्र में अभी भी अल्प आय वर्ग के लोग विस्थापितों की जिदगी जीने का मजबूर हैं। फुटपाथ व पुलों पर शरण लिए हैं। पानी घटने के बाद संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है।
.................
तमसा नदी का जलस्तर
(खतरा बिदु---74.800 मीटर।)
-05 अक्टूबर...73.410 मीटर।
-06 अक्टूबर...73.260 मीटर।
-07 अक्टूबर...73.180 मीटर।
...........
घाघरा का जलस्तर
खतरा निशान मुख्य माप स्थल
(बदरहुआ...71.68 मीटर)
-05 अक्टूबर...70.60 मीटर।
-06 अक्टूबर...71.54 मीटर।
-07 अक्टूबर...71.49 मीटर।