Move to Jagran APP

डिघिया गेज पर खतरा निशान से 27 सेमी ऊपर घाघरा

जासं सगड़ी (आजमगढ़) तहसील क्षेत्र के देवरांचल में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर शनिवार को डिघिया गेज पर खतरा निशान से 27 सेमी ऊपर तथा बदरहुआ गेज पर 18 सेंटीमीटर नीचे दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 12:19 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 12:19 AM (IST)
डिघिया गेज पर खतरा निशान से 27 सेमी ऊपर घाघरा
डिघिया गेज पर खतरा निशान से 27 सेमी ऊपर घाघरा

जासं, सगड़ी (आजमगढ़) : तहसील क्षेत्र के देवरांचल में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर शनिवार को डिघिया गेज पर खतरा निशान से 27 सेमी ऊपर तथा बदरहुआ गेज पर 18 सेंटीमीटर नीचे दर्ज किया गया। वहीं घाघरा की चपेट में आए आधा दर्जन गांव के रास्ते पर पानी आ जाने से आवागमन बाधित हो गया है। घाघरा नदी पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रही है। घाघरा के किनारे बसे गांव में पानी पहुंचने वाला है। कृषि योग्य भूमि जलमग्न हो गई है। घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ने से देवारावासी भयभीत हैं। लगभग आधा दर्जन गांव के संपर्क मार्ग पानी से भर गए हैं। त्रिलोकी का पूरा, बगहीडांड, सौनारा, महाजी का पूरा, देवारा खास राजा आदि गांव में लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। महुला-गढ़वल बंधे पर स्थित मुख्य माप स्थल बदरहुआ गेज पर जलस्तर खतरा निशान से 18 सेंटीमीटर नीचे, डिघिया गेज पर खतरा निशान से 27 सेंटीमीटर ऊपर रिकार्ड किया गया। शुक्रवार की शाम चार बजे बदरहुआ गेज पर नदी जलस्तर 71.34 मीटर तथा जबकि शनिवार को शाम चार बजे नदी का जलस्तर 71.50 मीटर पर दर्ज किया गया।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.