चार लाख का अवैध शराब बरामद, चार गिरफ्तार
जहानागंज थाना पुलिस ने रामपुर गांव स्थित बंद पड़े राइस मिल में छापा मारकर अवैध रूप से संचालित शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से दो
जागरण संवाददाता, जहानागंज (आजमगढ़) : जहानागंज थाना पुलिस ने रामपुर गांव स्थित बंद पड़े राइस मिल में छापा मारकर अवैध रूप से संचालित शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से दो ड्रम शराब का शीरा, 83 पेटी तैयार किया हुआ नकली शराब व शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किया। मौके से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद की गई शराब की कीमत चार लाख से अधिक का होना बताया जा रहा है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार की दोपहर को स्वाट प्रभारी अश्वनी पांडेय, जहानागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ रामपुर गांव स्थित बंद पड़ी राइस मिल में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से संचालित नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से इस धंधे में लिप्त चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो ड्रम व एक जेरीकेन में भरकर रखा गया 520 लीटर शराब का शीरा, 83 पेटी में तैयार किया हुआ 3 हजार 735 शीशी ब्लू लाइम ब्रांड की नकली देशी शराब, एक क्िवटल गत्ता, 650 अदद खाली प्लास्टिक की शीशी व ढक्कन, शीशी पर लगाने वाले 350 पीस रैपर, क्यूआर कोड, पांच-पांच किलो यूरिया व नौसादर के साथ ही भारी संख्या में शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए। पकड़े गए लोगों में अजय उर्फ बबलू पुत्र स्व. सत्यनरायन ¨सह, फेकू मौर्य पुत्र सरजू, मुर्तजा पुत्र जान मुहम्मद ग्राम वीरपुर थाना मेंहनगर, रमाकांत यादव उर्फ साधु पुत्र रामाश्रय ग्राम नगवा मैदो थाना बिलरियागंज के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अजय के खिलाफ पूर्व में ही विभिन्न थानों में एक दर्जन व रमाकांत के खिलाफ भी दो मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पूर्व में भी अवैध शराब के धंधे में जेल जा चुके हैं।