सिकंदर हत्याकांड के चार आरोपित गिरफ्तार
पवई पुलिस ने चार दिन पूर्व खेमीपुर गांव में हुए संघर्ष के दौरान सिकंदर की हुई हत्या में शामिल चार आरोपितों को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
जासं, आजमगढ़ : पवई पुलिस ने चार दिन पूर्व खेमीपुर गांव में हुए संघर्ष के दौरान सिकंदर की हुई हत्या में शामिल चार आरोपितों को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
खेमीपुर गांव में 17 जून को सुबह छह बजे सिकंदर (18) पुत्र घूरेराम खेत से घर वापस आ रहे थे। उसी दौरान विपक्षियों ने सिकंदर को लाठी डंडा से प्रहार कर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर पवई सीएचसी से डाक्टर ने रेफर कर दिया था। रात को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। मृत सिकंदर के भाई जोगेंदर ने गोबरी, सुनील, अंगद, अंकित व सरोजा देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने सिकंदर हत्याकांड में फरार चल रहे चार आरोपितों को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।