पहली बार न रुकने व झुकने वाला मिला मुख्यमंत्री : दारा सिंह चौहान
जागरण संवाददाता आजमगढ़ वन एवं पर्यावरण और उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने पूर्व माध्यमिक वि
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 05:13 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 05:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: वन एवं पर्यावरण और उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सगड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार उत्तर प्रदेश न रुकने वाला और ना ही झुकने वाला मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि देश के सूबों में उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में रोल माडल बना है। उन्होंने कहा कि मऊ मेरी कर्मभूमि है और आजमगढ़ मेरी जन्मभूमि है। इस जिले को मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिक एक्सप्रेस-वे, मंदुरी एयरपोर्ट सहित विभिन्न विकासपरक योजनाओं के माध्यम से एक नहीं पहचान दी है। यही कारण है कि यह जिला पूर्वी उत्तर प्रदेश की राजधानी कहा जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें