Move to Jagran APP

पूर्व सांसद रमाकांत सपा में शामिल, सियायत गरम

आजमगढ़ यह सियायत है। इसमें जब भी जो कुछ होता है उसे राजनीतिक गुरु जायज मानते हैं। कुछ ऐसा ही एक बार पूर्वांचल के बाहुबली नेता रमाकांत यादव ने रविवार को सपा में शामिल होकर किया। लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम सहित अन्य कद्दावर नेता थे। इसी के साथ जिले की सियायत में हलचल बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 06:18 AM (IST)
पूर्व सांसद रमाकांत सपा में शामिल, सियायत गरम
पूर्व सांसद रमाकांत सपा में शामिल, सियायत गरम

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: यह सियासत है। इसमें जब भी कुछ होता है, उसे राजनीतिक गुरु जायज मानते हैं। कुछ ऐसा ही एक बार पूर्वांचल के बाहुबली नेता रमाकांत यादव ने रविवार को सपा में शामिल होकर किया। लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम सहित अन्य कद्दावर नेता थे। इसी के साथ जिले की सियायत में गर्मी महसूस की जाने लगी है।

loksabha election banner

जिले की फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और आजमगढ़ संसदीय सीट से चार बार सांसद रह चुके पूर्व सांसद रमाकांत यादव अब तक कांग्रेस, बसपा, जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और भाजपा में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। इन चारों धाम की यात्रा के बाद वह सपा में फिर शामिल हुए तो 17वीं लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर भदोही से चुनाव लड़ने के बाद यह उनका सातवां राजनीतिक पड़ाव होगा।

इसे लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिह ने कहा कि पूर्व सांसद रमाकांत यादव इस समय अपने राजनीतिक अस्तिव को बचाने में लगे हैं।

निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।

निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि रमाकांत यादव के सपा में शामिल होने के बाद पार्टी और मजबूत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.