पीड़ित परिवार को दस लाख मुआवजे की मांग
जमगढ़ शहर के मुकेरीगंज मोहल्ले में पटाखे की दुकान व गोदाम में हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत व दर्जनभर लोगों को झुलस जाने की घटना को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंभीरता से लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:22 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:22 PM (IST)
जासं, आजमगढ़ : शहर के मुकेरीगंज मोहल्ले में पटाखे की दुकान व गोदाम में हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत व दर्जनभर लोगों को झुलस जाने की घटना को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंभीरता से लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए इस दर्दनाक हादसे पर अपना दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की है कि हादसे में मृत प्रत्येक परिवार को दस लाख रुपये मुआवजे के रूप में मदद करे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें