कलीम की गिरफ्तारी को लेकर तैनात रही फोर्स
आजमगढ़ : सरायमीर उपद्रव के मुख्य आरोपित व एआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष कलीम जामई को पुलिस ने श
आजमगढ़ : सरायमीर उपद्रव के मुख्य आरोपित व एआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष कलीम जामई को पुलिस ने शुक्रवार की रात तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया था। कलीम की गिरफ्तारी को लेकर एहतियात के तौर पर दूसरे दिन शनिवार को सरायमीर बाजार में पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं सीओ फूलपुर स्वयं बाजार में कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए थे।
सरायमीर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह ने सरायमीर उपद्रव के मुख्य आरोपित व एआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष कलीम जामई को शुक्रवार की रात में ढाबा के समीप से गिरफ्तार कर तमंचा व कारतूस बरामद किया गया था। पूर्व में हुए उपद्रव की घटना को पुलिस के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। कलीम की गिरफ्तारी को लेकर कहीं विरोध प्रदर्शन न होने पाए इस दृष्टि से पूरे कस्बा में पुलिस फोर्स शनिवार को तैनात कर दी गई थी। थाने से लेकर कस्बा के सभी मोहल्लों में पुलिस तैनात नजर आई। सीओ फूलपुर रविशंकर कुमार के साथ ही सरायमीर थानाध्यक्ष स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखे हुए थे। सीओ ने बताया कि कलीम के खिलाफ पंद्रह मुकदमा दर्ज है। सरायमीर उपद्रव में शामिल अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी हुई है।