Move to Jagran APP

चौथी बार सांसद बनने संग पिता की बचानी होगी विरासत

आजमगढ़ अपने पिता मुलायम सिंह यादव की सीट आजमगढ़ (सदर) संसदीय क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। अब सवाल यह उठता है कि की पिता की विरासत बचाने के साथ ही वह चौथी बार सांसद चुने जाएंगे?

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 08:35 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 12:02 AM (IST)
चौथी बार सांसद बनने संग पिता की बचानी होगी विरासत
चौथी बार सांसद बनने संग पिता की बचानी होगी विरासत

जासं, आजमगढ़ : अपने पिता मुलायम सिंह यादव की सीट आजमगढ़ (सदर) संसदीय क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। अब सवाल यह उठता है कि क्या वह पिता की विरासत बचाने के साथ ही चौथी बार सांसद चुने जाएंगे।

loksabha election banner

अखिलेश यादव के राजनीतिक सफर की शुरुआत 2000 में हुई थी। 27 वर्ष की उम्र में वह कन्नौज से लोकसभा सांसद चुने गए थे। इसके अलावा 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की थी। वह लगातार तीन बार सांसद रहे हैं। 2019 में चौथी बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जबकि मुलायम सिंह यादव इस बार मैनपुरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में मतों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सपा को 35 फीसद से अधिक मत मिले थे, जबकि बसपा को 27.75 फीसद मत मिले थे। भारतीय जनता पार्टी 28.85 फीसद वोट हासिल की थी। इस चुनाव में सपा-बसपा साथ लड़ रहे हैं। दोनों पार्टियों के 2014 के वोट फीसद को मिला दिया जाए तो यह आंकड़ा 63 फीसद के आस-पास पहुंचता है, यानी भाजपा को 2014 में मिले मतों से लगभग दो गुना से अधिक। 2014 के चुनाव में सपा, बसपा व भाजपा को मिले मत

मुलायम सिंह यादव (सपा) 3,40,306

शाहआलम (बसपा) 2,66,528

सपा-बसपा के कुल मत 6,06,834

रमाकांत यादव (भाजपा) 2,77,102

चुनाव मैदान में थे कुल 10 प्रत्याशी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.