चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथी शंकरपुर गांव में गुरुवार की रात को महिला की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित पति
जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथी शंकरपुर गांव में गुरुवार की रात को महिला की गोली मारकर की गई हत्या में पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
प्रज्ञा सिंह (25) की गोली मारकर हत्या की गई थी। पूर्व में पति व ससुराल के लोगों ने बाइक सवारों द्वारा गोली मारने की बात कही। बेटी की मौत की खबर पाकर पिता कुलदीप सिंह ग्राम लोधापुर थाना देवगांव निवासी आए तो उन्होंने अपने दामाद पर ही हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के अधिकारियों ने छानबीन की तो घटना स्थल पर मिले साक्ष्य से घटना खुलती चली गई। पिता कुलदीप ने अपने दामाद दीपक सिंह, बेटी प्रज्ञा के ससुर रामाकांत सिंह, सास मंजू सिंह व देवर विशाल सिंह के खिलाफ नामजद दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।