Move to Jagran APP

विस्थापितों के आशियाने तक पहुंची कटान

आजमगढ़ : घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार घटाव जारी है। घटाव होने से नदी अपने तटवर्ती गा

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 12:13 AM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 12:13 AM (IST)
विस्थापितों के आशियाने तक पहुंची कटान
विस्थापितों के आशियाने तक पहुंची कटान

आजमगढ़ : घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार घटाव जारी है। घटाव होने से नदी अपने तटवर्ती गांव में कटान को तेज हो गया है। देवारा त्रिलोकी के पूरा के विस्थापितों के मंडई से 55 मीटर की दूरी पर नदी कटान कर रही है। इससे त्रिलोकी के पूरा गांव के लोग भयभीत हैं। खाने पीने की दिक्कत तो हो ही रही है। पशुओं के चारे की भी समस्या बढ़ गई है। संक्रामक बीमारियों ने भी जड़ जमा रखा है। बाढ़ चौकियों पर दवाई नही हैं और डॉक्टर भी समय से नहीं आ रहें है। तटवर्ती क्षेत्रों में अब भी कटान तेजी से हो रहा है। बाढ़ के पानी से आज भी देवारा के अधिकांश गांव घिरे हुए हैं। इसके चलते महुला-गढवल बाध के उत्तर तरफ दो सप्ताह से 20 आंगनबाड़ी केंद्र बंद पड़े हैं। इससे 2000 बच्चे पढ़ाई व पोषाहार से वंचित हैं। विकासखंड हरैया के बाढ़ प्रभावित गांव में चक्कीहाजीपुर, बांका, साहडीह, बुढ़नपट्टी, देवाराखास राजा, अभ्भनपट्टी, मानिकपुर, सोनौरा, रोशनगंज, हैदराबाद, अराजीअजगरा मगर्वी सहित सभी आंगनवाड़ी केंद्र बंद चल रहे हैं। पोषाहार न मिलने से किशोरी व गर्भवती महिलाएं भी वंचित हो रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय पर ही संचालित होते हैं। प्राथमिक विद्यालयों पर पानी भर जाने से विद्यालय बंद चल रहे हैं। बाढ़ प्रभावित गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों का पोषाहार ब्लॉक मुख्यालय निकासी हो रही है और गांव में उसे भेजा रहा है लेकिन बांटा नहीं जा रहा है। बांका गांव के जयप्रकाश, रामधारी, रामकरन, जयप्रकाश कुशवाहा, रामलवट आदि लोगों का कहना है कि महीनों से आंगनबाड़ी केंद्र बंद चल रहे हैं। बच्चों को पोषाहार भी नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों की मिलीभगत से पोषाहार को बिक्री किया जा रहा है। प्रभारी सीडीपीओ हरैया बच्ची यादव ने कहा कि बंधे उस पार के 10 आंगनबाड़ी केंद्र बंद चल रहे हैं लेकिन पोषाहार की निकासी करा कर उनको आंगनबाड़ी कार्यकत्री को दे दिया गया है। घाघरा नदी की स्थिति

loksabha election banner

बुधवार की सुबह आठ बजे डिघिया गेज पर घाघरा का जलस्तर 71.26 मीटर पर रहा। शाम चार बजे डिघिया गेज पर 71.24 मीटर दर्ज किया गया। वहीं बदरहुआ गेज पर नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 72.48 मीटर पर है। शाम चार बजे बदरहुआ गेज पर 72.46 मीटर पर दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.