पशुशाला में लगी आग, हजारों की क्षति
(आजमगढ़) स्थानीय तहसील क्षेत्र के मोलनाथपुर गांव में शनिवार की रात धुईंहर से मड़ई की बनी पशुशाला में आग लग गई। देखते ही देखते आग भयावह रूप ले लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 04:51 PM (IST)
जासं, बूढ़नपुर (आजमगढ़) : मोलनाथपुर गांव में शनिवार की रात धुईंहर से मड़ई की बनी पशुशाला में आग लग गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर किसी तरह बेजुबानों की जान बचाई। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित अर्जुन ने बताया कि रात लगभग 12 बजे पशुशाला आग लगने की आहट हुई। उठकर देखा तो पशुशाला से आग की लपटें उठ रही थी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाई जा सकी। अग्निकांड में लगभग 50 हजार रुपए की क्षति हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें