आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फुलवरिया टोल के पास डिवाइडर से टकराई कार, पांच घायल
आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फुलवरिया टोल के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में ...और पढ़ें

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण कार दुर्घटना, पांच लोग घायल।
HighLights
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार डिवाइडर से टकराई।
फुलवरिया टोल के पास हुई यह दुर्घटना।
कार सवार पांच लोग हुए घायल।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के फुलवरिया टोल नाके पास रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अनियंत्रित होकर कार टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। यूपीडा के कर्मचारियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया।
यहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने कुछ देर बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया। घायलों की पहचान कुंदन कुमार झा, निवासी पालम अपाटमेंट दिल्ली, इनकी पत्नी सरिता, बेटे कुश और वेद के साथ ही दोस्त अमित के रूप में हुई है। कार को कुंदन कुमार झा ही चला रहे थे।
यूपीडा कर्मचारी धनेश प्रसाद ने बताया कि कुंदन पटना के रहने वाले हैं और वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली रहते हैं। दो दिन पूर्व ही अपने परिवार के साथ पटना गए थे और रविवार को अपने परिवार एवं एक मित्र के साथ पटना से दिल्ली वापस जा रहे थे।
