Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर अबू आसिम के खिलाफ मुकदमा

आजमगढ़: महाराष्ट्र प्रांत के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह ने मंगलवार को जारी मीडिया को जारी विज्ञप्ति में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि अबू आसिम जैसे नेता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर अपनी औकात और हैसियत को परिलक्षित कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 08:17 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 08:33 PM (IST)
मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर अबू आसिम के खिलाफ मुकदमा
मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर अबू आसिम के खिलाफ मुकदमा

आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ता ने मंगलवार की शाम को सरायमीर थाना में अबू आसिम आजमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर सरायमीर पुलिस ने महाराष्ट्र प्रांत के सपा अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी।

loksabha election banner

महाराष्ट्र प्रांत के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के मंजीरपट्टी गांव के मूल निवासी हैं। वे दो दिन पूर्व अपने गृह जनपद में आए हुए हैं। 12 नवंबर को वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छाऊं गांव पहुंचे थे। अबू आसिम आजमी से जब मीडिया कर्मियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जिले का नाम बदलने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने उनके सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आजमगढ़ को आजम शाह ने बसाया है। यह जिला मुख्यमंत्री की जागीर नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने दूसरे सवाल में जवाब दिया था कि 2019 के चुनाव में मोदी को वापस गुजरात जाना पड़ेगा। अबू आसिम आजमी द्वारा सीएम के खिलाफ किए गए अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही ¨हदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश फैल गया। इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता हनुमंत ¨सह पुत्र रामनाथ ¨सह ग्राम सुखीपुर थाना सरायमीर निवासी दर्जनों अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार की शाम को सरायमीर थाने पर पहुंचे। उन्होंने अबू आसिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने उल्लेख किया है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ उनके द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से प्रदेश के लोगों के मुख्यमंत्री के सम्मान पर धक्का लगा है। सरायमीर थानाध्यक्ष मनोज ¨सह का कहना है कि हनुमंत की तहरीर पर अबू आसिम के खिलाफ धारा 153 ए व 504 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

पीएम-सीएम खिलाफ टिप्पणी पर मांफी मांगे अबू आसिम

आजमगढ़ : महाराष्ट्र प्रांत के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह ने मंगलवार को मीडिया को जारी विज्ञप्ति के जरिए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अबू आसिम जैसे नेता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर अपनी विकृत सोच दिखा दी है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है, वह राष्ट्रभक्त विश्व के नेता प्रधानमंत्री जैसे व्यक्तित्व पर क्या टिप्पणी करेंगे। ये लोग खुद अपने बचाव के लिए राजनीतिक संरक्षण लिए हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अबू आसिम आजमी अपनी टिप्पणी पर माफी मांगे। बताया कि अबू आसिम के खिलाफ थाना सरायमीर में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए एवं 504 के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.