अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित,1.40 लाख नाम कटे, 72 हजार वोटर बढ़े
जागरण संवाददाता आजमगढ़ जिले में पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार की देर शाम को मतदाता सूची
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: जिले में पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार की देर शाम को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। अंतिम मतदाता सूची में 1,40,58 9 नाम कट गए। जबकि 72,757 नए नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। इस प्रकार जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 37,17,202 हो गई है।
जिले में 2015 के पंचायत चुनाव में 33 लाख, 78 हजार, 017 मतदाता थे। इस प्रकार पिछले चुनाव की अपेक्षा 3,39,185 वोटर और बढ़ गए। अंतिम सूची में एक लाख, 40 हजार, 589 वोटर सूची से बाहर कर दिए गए हैं। जबकि 72 हजार,757 वोटरों को शामिल किया गया है।
37.20 लाख वोटरों को 1858 ग्राम प्रधान चुनने का मिलेगा मौका
जिले में परिसीमन के बाद इस बार त्रिस्तरीय पंचायतों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। इस बार 1858 ग्राम प्रधानों को 37,17,202 वोटरों को मताधिकार का मौका मिलेगा। वर्ष 2015 में आजमगढ़ में 1871 ग्राम प्रधान चुने गए थे। इस बार कुछ ग्राम पंचायतों के नगर निकायों में शामिल हो जाने से 1858 ग्राम पंचायत में प्रधान चुने जाएंगे। इसी तरह सदस्य ग्राम पंचायत के 23 हजार से घटकर .22 हजार 824 ही चुने जाएंगे। जबकि बीडीसी सदस्य 2145 के सापेक्ष 2104 ही चुने जाएंगे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य 86 से घटकर अब 84 ही चुने जाएंगे।
शहर कोतवाली के सामने अवैध निर्माण, एडीए ने सील कराया
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण पर एडीए ने शुक्रवार को कार्रवाई की। शहर कोतवाली के सामने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन का निर्माण कराया जा रहा था। एडीए सचिव बैजनाथ ने बताया कि पूर्व में नोटिस देने और काम रोकवाने के बाद भी अवकाश के दिनों में चोरी-छिपे निर्माण कराया जा रहा था। एई व जेई की रिपोर्ट पर दोनों भवनों को सील करा दिया गया। चेतावनी दी गई कि यदि निर्माण शुरू किया गया तो एफआइआर दर्ज कराने के साथ ही जुर्माना निर्धारित किया जाएगा।