विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से छात्रा की मौत, चचेरा भाई गंभीर

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 14 Oct 2026 01:06 PM (IST)

आजमगढ़ के मुबारकपुर में सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा तहजीब की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई रेयाज ...और पढ़ें

आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर ने ली छात्रा की जान, चचेरा भाई घायल।

आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर ने ली छात्रा की जान, चचेरा भाई घायल।

HighLights

  1. आजमगढ़ में सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत।

  2. बाइक पलटने से छात्रा बालू लदे ट्रेलर की चपेट में आई।

  3. चचेरा भाई घायल, पुलिस ने ट्रेलर-चालक को हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा तहजीब की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका 15 वर्षीय चचेरा भाई रेयाज गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों सेंट्रल पब्लिक स्कूल, मुबारकपुर जा रहे थे। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से छात्रा की मौत हो गई। मुबारकपुर नगर के मोहल्ला पुरा रानी निवासी गुलरेज अजीजी की पुत्री तहजीब बुधवार सुबह अपने चचेरे भाई हुमायूं कबीर के पुत्र रेयाज के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी।

सुबह करीब साढ़े सात बजे दोनों मोहल्ला कटरा पहुंचे थे। अचानक सामने से आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच जीयनपुर की तरफ जा रहे बालू लदे ट्रेलर का पहिया तहजीब के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रेयाज भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रेयाज को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर पहुंचाया। पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक दोनों को कब्जे में ले लिया। तहजीब दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता गुलरेज अजीजी रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहते हैं। बेटी की मौत की खबर से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।