भागवत कथा सुन आनंदित हुए श्रोता
आजमगढ़ : बड़ा गणेश मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन सोम
आजमगढ़ : बड़ा गणेश मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को कथा व्यास गणेश पराशर ने श्रद्धालुओं को मंगलमयी कथा सुनाई। शुकदेव महराज ने कहा कि भगवान के अवतार कपिल भगवान अपनी माता देवहुति से बोले कि मां जीवन को भगवान के चरण से जोड़ दिया जाए तो जीव का जीवन सुधर जाता है। यह संभव होगा संतों की कृपा से। भगवान कपिल ने संतों के लक्षण का वर्णन करते हुए कहा कि संत को अत्यंत सरल एवं अपने आचार-विचार से शुद्ध होना चाहिए। उन्होंने श्री विश्वकर्मा भगवान की कथा एवं भगवान के अत्यंत प्रिय भक्त ध्रुव के चरित्र का वर्णन किया जिन्होंने केवल पांच माह बीतते भगवान का दर्शन प्राप्त कर लिया था। भगवान शिव के मनोरम विवाह का वर्णन करते हुए उन्होंने नर¨सह भगवान की मंगलमयी कथा सुनाई। इस मौके पर महंत राजेश मिश्र, अवधेश ¨सह, विनोद श्रीवास्तव, सीताराम ¨सह, पपलू ¨सह, रंगजी अग्रवाल, प्रमोदलाल श्रीवास्तव आदि थे।