ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगों के खिले चेहरे
जासं अतरौलिया (आजमगढ़) स्थानीय क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के दिव्यांगजन विद्यालय में शुक्रवार को लालगंज लोकसभा सांसद संगीता आजाद लालगंज विधायक आजाद अरिमर्दन व जिला विकलांग अधिकारी वीके द्वारा 40 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी गई। ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान सांसद संगीता आजाद ने कहा की हमारी प्राथमिकता गरीब असहाय की मदद करना है। दिव्यांग लोगों को ट्राई साइकिल दी गई है। जिससे वह आसानी से अपना कार्य कर सकें। आगे भी हम इस तरह लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर दिनेशचंद्र मिश्र बसपा जिलाध्यक्ष रविद्र कुमार विधानसभा अध्यक्ष पलटन राम अखंड प्रताप सिंह व डब्बू तिवारी सहित आदि उपस्थित थे।
जासं, अतरौलिया(आजमगढ़) : स्थानीय क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के दिव्यांगजन विद्यालय में शुक्रवार को लालगंज लोकसभा की सांसद संगीता आजाद, विधायक आजाद अरिमर्दन व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वीके सिंह द्वारा 40 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी गई। ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान सांसद संगीता आजाद ने कहा की हमारी प्राथमिकता गरीब असहाय की मदद करना है। दिव्यांग लोगों को ट्राई साइकिल दी गई है। जिससे वह आसानी से अपना कार्य कर सकें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर दिनेशचंद्र मिश्र, बसपा जिलाध्यक्ष रविद्र कुमार, विधानसभा अध्यक्ष पलटन राम, अखंड प्रताप सिंह व डब्बू तिवारी सहित आदि उपस्थित थे।