सभी को होनी चाहिए नागरिक अधिकारों की जानकारी
-सठियांव ब्लाक में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर -फसल अवशेष प्रबंधन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा
-सठियांव ब्लाक में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर
-फसल अवशेष प्रबंधन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना
जागरण संवाददाता, अमिलो (आजमगढ़): सठियांव ब्लाक सभागार में बुधवार को सरकार द्वारा मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर, फसल अवशेष प्रबंधन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस, ब्लाक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।
फसल अवशेष प्रबंधन, खेती की नवीनतम, कृषि विभाग की योजना सहित अन्य बिदुओं पर जानकारी दी गई।बीडीओ बाबू राम पाल ने कहा कि हम सभी को नागरिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। देश का संविधान सभी को स्वतंत्रता, समानता का अधिकार देता है। शिविर में महिलाओं और बच्चों से संबंधित कानूनी अधिकारों, घरेलू हिसा, पुलिस प्रताड़ना, महिलाओं की सुरक्षा से निपटने के संबंध में विधिक जानकारी देते हुए कहा कि अपने उत्पीड़न एवं अधिकारों के संबंध में जागरूक रहें। उत्पीड़न या किसी भी विषय पर अपना प्रार्थना पत्र उच्चाधिकारियों को अवश्य दें।
फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में कृषि विभाग के विज्ञानी डा. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि इस समय धान की फसल पककर तैयार है। जब हम कंबाइन हार्वेस्टर से फसल की कटाई करते हैं और फसल अवशेष को जलाते हैं तो हमारे मृदा (भूमि) में उपस्थित लाभदायक जीवाणु, कवक मर जाते हैं और हमारा वातावरण दूषित होता है।वेस्ट डीकंपोजर के बारे में भी किसानों को बताया। गेहूं की नई प्रजाति करण वंदना और कृषि यंत्र के बारे में जानकारी दी। किसानों को अवशेष प्रबंधन को नष्ट करने हेतु कृषि विभाग टिप्स दिए। अरविद सिंह ने लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के सलाहकार डा. राम केवल यादव, संयुक्त खंड विकास अधिकारी मधुचंदा सिंह, एडीओ विवेक सिंह, दिनेश कुमार पाल, राज नारायण सिंह , दुर्गेश मौर्या, राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।