विद्युत कर्मियों व अधिकारियों ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों के समर्थन में गुरुवार को सिधारी हाइडिल कालोनी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया।
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों के समर्थन में गुरुवार को सिधारी हाइडिल कालोनी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आठ एवं नौ जनवरी को हड़ताल की चेतावनी दी गई। प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी ने कहा कि इलेक्ट्रीसिटी अमेंडमेंट बिल 2018 को वापस किया जाए। आगरा फ्रेंचाइजी तथा ग्रेटर नोएडा के बिजली घर के निजीकरण को निरस्त किया जाए। बिजली कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों का द्विपक्षीय वार्ता द्वारा तत्काल समाधान किया जाए। पुरानी पेंशन बहाली, बिजली कर्मियों की नियमित भर्ती, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांग की गई। साथ ही कहा गया कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2018 को संसद के शीतकालीन सत्र में पारित कराने की कोशिश की गई तो देशभर में बिजली कर्मचारी अभियंता तथा संविदा कर्मचारी लाइट¨नग हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर सैय्यद मुनौव्वर अली, राजनारायण ¨सह, धर्मूप्रसाद यादव, लालचंद यादव, कवलधारी, एके ¨सह, राधेश्याम, वीरेंद्र आदि मौजूद थे