रामजन्म भूमि फैसले से पूर्व जिले में बने आठ अस्थाई जेल
आजमगढ़ अयोध्या में रामजन्म भूमि के संबंध में सर्वाेच्च न्यायालय का फैसला आने वाला है। इसके परिप्रेक्ष्य में जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उधर किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तैयारी भी पूरी कर ली गई है। प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : अयोध्या में रामजन्म भूमि के संबंध में सर्वाेच्च न्यायालय का फैसला आने वाला है। इसके परिप्रेक्ष्य में जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उधर, किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तैयारी भी पूरी कर ली गई है। प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है।
पुलिस अधीक्षक प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मंडल कारागार के अलावा आठ और अस्थाई जेल की स्थापना की गई है। बताया कि किसी भी विशेष परिस्थिति में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने में महिला पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए महिला क्यूआरटी का गठन किया गया है। इसमें कुछ वर्दी और कुछ सादे कपड़ों में पब्लिक बीच रहेंगी। इन्हें वाहन सहित सभी तकनीकी सुविधाओं से लैस किया गया है। इसके अलावा 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कर ली गई है। एक कंपनी आइटीबीपी के जवान पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं। 162 अति संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि लोगों के बीच जाएं और उनके अंदर सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास पैदा करें। प्रतिदिन सभी थाना प्रभारी दिन में दो बजे से शाम छह बजे तक अपने-अपने क्षेत्र में एक अभियान की तरह लोगों को जागरूक करें। बताया कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की तरफ से कंट्रोल रूम की भी स्थापना कर दी गई है जिसमें दो अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी देंगे। कंट्रोल रूम का नंबर
जिला प्रशासन- 05462-260502
पुलिस प्रशासन- 9454417471