वाहन चालकों ने शुरू की भूख हड़ताल
आजमगढ़ पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश वाहन चालक कल्याण समिति के सदस्यों ने मंगलवार से मेहता पार्क में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू की।
जासं, आजमगढ़ : पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश वाहन चालक कल्याण समिति के सदस्यों ने मंगलवार से मेहता पार्क में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू की। समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। अध्यक्ष सुरेंद्रचंद्र यादव ने कहा कि सोनभद्र में बंद पड़ी गिट्टी व मोरंग की खदानों को तत्काल चालू किया जाए। लोड ट्रकों के सड़क पर खड़ा देखकर बिना जांच पड़ताल किए जो ऑनलाइन चालान किए गए हैं उनको माफ किया जाए। जांच पड़ताल करके ही चालान किया जाए। वाहन दुर्घटना होने पर चालक को दिव्यांगता की स्थिति में उसे पेंशन दी जाए। चालक की मृत्यु हो जाने पर निराश्रित परिवार को मुआवजा दिया जाए। ट्रकों की फाइनेंस कंपनियों द्वारा टूटी हुई किस्तों को चार माह में भुगतान करने के लिए आदेशित किया जाए। इससे पहले कंपनियों द्वारा वाहनों की रिकवरी न किया जाए। शिवनरायन यादव, अरविद यादव, अशोक सिंह, पप्पू सिंह आदि थे।