डरो नहीं मजबूत बनो, डंट कर करो मुकाबला
श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जहानागंज परिसर में बुधवार को पुलिस ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के लिए पुलिस ने उन्हें गुण बताए। आत्मसुरक्षा के गुण सिखने के
फोटो-30सी---
जागरण संवाददाता, जहानागंज (आजमगढ़) : श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जहानागंज परिसर में बुधवार को पुलिस ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर बताए। आत्मसुरक्षा के गुर सीखने के लिए छात्राओं में उत्साह दिखा।
जहानागंज थाना के सब इंस्पेक्टर वीएन त्रिपाठी ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाते हुए कहा अन्याय करना और अन्याय सहना, दोनों ही गलत होता है। इसलिए अपने आप को असहाय और अबला न समझकर हर परिस्थितियों से लड़ने के लिए सशक्त बनाओ। उन्होंने कहा कि रास्ते में यदि कोई तुम्हारे साथ गलत करता है तो उसे कतई बर्दाश्त मत करो, बल्कि उसकी सूचना पुलिस, प्रधानाचार्य या शिक्षक को दें। उनकी सूचनाएं गोपनीय रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो का गठन भी किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामबचन चौहान ने कहा छात्राओं की सुरक्षा के लिए जब तक छात्राएं खुद अपने आप को मजबूत नहीं बनाएंगी, तब तक सरकार भी अपने उद्देश्य में कामयाब नहीं हो पाएगी। इस अवसर पर शिक्षक नेता राम बिहारी सिंह, वशिष्ठ यादव, विजय गुप्त, किरण सिंह, साधना सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।