डीएम व एसपी ने मुबारकपुर में किया भ्रमण
जासं, अमिलो (आजमगढ़) : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुबारकपुर में हुए बवाल के बाद से पुलिस अलर्ट है
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 05:45 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 05:45 PM (IST)
जासं, अमिलो (आजमगढ़) : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुबारकपुर में हुए बवाल के बाद से पुलिस अलर्ट है। समय गुजरने के बाद मुबारकपुर क्षेत्र पूरी तरह शांत है। बावजूद इसके प्रशासन अभी भी पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसकी बानगी शुक्रवार को देखने को मिली। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया। इसके बाद प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर चर्चा की। जिलाधिकारी ने सीओ अकमल खां व तहसीलदार पवन कुमार सिंह को क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें