डीएम व एसपी ने भी धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि द्वारा संयुक्त रूप से खाद्य विभाग के तहबरपुर के धान क्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छबि द्वारा संयुक्त रूप से खाद्य विभाग के तहबरपुर के धान क्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इस केन पर धान खरीद की कार्रवाई चल रही थी। इसमें कृषक केशरी नारायण निवासी वीवीपुर के 100 क्िवटल धान की खरीद की गई। इसी के साथ-साथ पीसीएफ के साधन सहकारी समिति रै¨सगपुर के क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। यहां खरीद ही नहीं हुई थी। जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र के केन्द्र प्रभारी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि धान जल्द से जल्द क्रय करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त धान क्रय केन्द्रों के इलेक्ट्रानिक कांटा, छनना, नमी मापक यंत्र, बोरे आदि का निरीक्षण किया गया तथा उक्त धान क्रय केन्द्र के केन्द्र प्रभारी/विपणन निरीक्षक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि धान क्रय लक्ष्य के सापेक्ष जल्द से जल्द क्रय करना सुनिश्चित करें।