शिक्षकों का संगठित होना होगा
आजमगढ़ अखिल भारत सेवारत शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने पर चर्चा की गई।
जासं, आजमगढ़ : अखिल भारत सेवारत शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने पर चर्चा की गई। संगठन के सदस्य संतविजय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए शिक्षकों को संगठित होना होगा। संगठन के विस्तार पर शिक्षकों से संपर्क अभियान चलाया जाए। हरेंद्र पांडेय व सत्यप्रकाश ने कहा कि ब्लाक स्तर पर शिक्षकों को संगठित करना होगा। धीरेंद्र मोहन ने कहा कि संघ को राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण कुमार, बिद, जवाहिर, दिनेश, पुनीता राय, रामचंदर वर्मा, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।