नम आंखों से भक्तों ने दी मां दुर्गा को विदाई
जासं आजमगढ़ दशहरा पर्व के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मेले का आयोजन किया जाता है। शनिवार को आयोजित मेले में स्थापित की गई प्रतिमा का विधि-विधानपूर्वक तालाबों में विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान शोभा यात्रा को लेकर क्षेत्रों की रौनक देखते ही बनी। सुबह से ही विभिन्न स्थलों पर स्थापित की गई मां भगवती के प्रतिमाओं की पूजा अर्चना के बाद विसर्जन यात्रा शुरू हो गई। डीजे की धुन पर युवा थिरकते रहे वहीं नृत्य टोलियों ने जमकर धमाल मचाया। पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारे से गूंज उठा।
जासं, आजमगढ़ : जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मेले का आयोजन किया जाता है। शनिवार को आयोजित मेले में स्थापित की गई प्रतिमा का विधि-विधान पूर्वक तालाबों में विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान शोभा यात्रा को लेकर क्षेत्रों की रौनक देखते ही बनी। सुबह से ही विभिन्न स्थलों पर स्थापित की गई मां भगवती के प्रतिमाओं की पूजा अर्चना के बाद विसर्जन यात्रा शुरू हो गई। डीजे की धुन पर युवा थिरकते रहे वहीं नृत्य टोलियों ने जमकर धमाल मचाया। पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारे से गूंज उठा।
संजरपुर प्रतिनिधि के अनुसार-पवईलाडपुर व निजामुद्दीनपुर गांव में में सरायमीर थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर की देख-रेख में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर अमन गुप्ता, संतोष कुमार जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल व अनिल कुमार सेठ सहित आदि उपस्थित थे। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार-सरायमीर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थापित की गई प्रतिमाओं का देर रात तक दुर्वासा धाम पर विसर्जन हुआ। वहीं डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके। तेज ध्वनि में बज रहे डीजे को पुलिस महकमा रोक पाने में असफल दिख रहा था।