आपदा प्रबंधन क्षमता निर्माण अधिकारी नामित
आजमगढ़ प्रदेश के प्रथम प्रत्योत्तरदाता लेखपालों के लिए आपदा प्रबंधन क्षमता निर्माण विषयक राज्य स्तरीय विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर तैयार करने के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 24 से 2
जासं,आजमगढ़ : प्रदेश के प्रथम प्रत्योत्तरदाता लेखपालों के लिए आपदा प्रबंधन क्षमता निर्माण विषयक राज्य स्तरीय विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर तैयार करने के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 24 से 28 जून तक बक्शी का तालाब लखनऊ में किया गया है। इसके लिए जिले से आठ अधिकारी और राजस्व निरीक्षक नामित किए गए हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मास्टर ट्रेनर तैयार करना है। महानिदेशक से मिले पत्र के अनुसार जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार सदर इंद्रमणि तिवारी, राजस्व निरीक्षक सदर अशोक यादव, मेंहनगर संतोष कुमार कुशवाहा, फूलपुर उमाशंकर यादव, सगड़ी रामनयन शर्मा और रवींद्र नाथ मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव और सहायक राजस्व लेखाकार कलेक्ट्रेट लक्ष्मीकांत त्रिपाठी को इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए नामित किया है।