दीपावली मिलन व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन
जागरण संवाददाता आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने श्री अग्रसेन महिला म
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में सोमवार को दीपावली व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता नगर मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने किया। समस्त बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, नगर के पदाधिकारी व नेता इत्यादि कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय और शैलेंद्र अग्रवाल ने दीप जलाकर की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष पार्टी के आधार स्तंभ हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों को बूथ अध्यक्ष के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। संचालन नगर महामंत्री अमन गर्ग ने किया। कार्यक्रम में अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी गईं। पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा अखिलेश कुमार मिश्रा, हाफिजपुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष पाठक, सन्त प्रसाद अग्रवाल, सुरेश शर्मा, चंडिका नंदन सिंह, जूही श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद रहे।
जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का होगा आयोजन
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: राष्ट्रीय युवा उत्सव के उपलक्ष्य में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से रविवार को जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में लोकनृत्य, लोकगीत, सितार वादन, बासुरी वादन, भरतनाट्यम, कत्थक नृत्य, तबला वादन, हारमोनियम लाइट, वीणा वादन, मृदंगम, गिटार वादन की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में क्लासिकल वोकल, एक्सटेम्पोर, मार्सल आर्ट इत्यादि भी शामिल है। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सभी विकास खंडों के अलावा विद्यालय, महाविद्यालय, शासकीय व अर्धशासकीय शिक्षण संस्थान के प्रतिभागी भी शामिल हो सकते हैं। प्रतिभागियों की उम्र 12 जनवरी 2021 तक 13 से 29 वर्ष की आयु होनी चाहिए। इच्छुक कलाकार व टीम अपना पंजीकरण दिन गुरूवार से विकास भवन के जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय में करा सकते हैं।