भारत मां की सेवा में समर्पित कर दिया जीवन
आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ सदर के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में रविवार को जिला कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 69वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
जासं, आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ सदर के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में रविवार को जिला कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 69वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि देश के पहले उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत माता की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। आजादी के बाद भारत जो 562 छोटी बड़ी रियासतों में बंटा हुआ था उसे एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। यदि जम्मू-कश्मीर के विलय की जिम्मेदारी भी सरदार पटेल के हाथों में होती तो जम्मू-कश्मीर भारत के लिए नासूर नहीं बनता। पटेल के बताए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नेहरू की ऐतिहासिक भूल को सुधारते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370और 35अ को समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आजादी के बाद भारत को संगठित और सुदृढ़ करने में पटेल जी का योगदान अतुलनीय है। उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, अजय सिंह, हरिवंश मिश्रा, संजय यादव, ब्रजेश यादव, रविशंकर तिवारी, दिलीप मिश्रा, विवेक निषाद, शैलेंद्र अग्रवाल, मृगांक शेखर सिन्हा अवनीश चतुर्वेदी, धर्मवीर चौहान, राजीव शुक्ला, अमित सिंह आदि उपस्थित थे।