यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू से थाने के मुंशी की मौत
जासं भीरा (आजमगढ़) बरदह थाने पर तैनात मुंशी राजमंगल सिंह की एक सप्ताह से तबीयत खराब थी। उन्हें इलाज के ...और पढ़ें

जासं, भीरा (आजमगढ़) : बरदह थाने पर तैनात मुंशी राजमंगल सिंह की एक सप्ताह से तबीयत खराब थी। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को दिन में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें डेंगू बुखार व पीलिया ज्यादा हो गया था। मृतक मुंशी राजमंगल सिंह बलिया जिले के निवासी थे। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं थाने में शोक की लहर है। थाना परिसर में दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर एसओ दिनेश यादव, एसआइ बसंतलाल, देवलाल यादव, बजरंग मिश्रा, बीपी मिश्रा, शमशाद अली, राजबहादुर यादव आदि मौजूद थे।
