Move to Jagran APP

चीनी गोदाम के निर्माण पर खर्च होंगे चार करोड़ तीस लाख रुपये

जासं अमिलो (आजमगढ़) सठियांव चीनी मिल में गोदाम के अभाव से मिल प्रशासन को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। चीनी मिल में बना गोदाम छोटा होने के कारण ठीक से भंडारण नहीं हो पाता था। इस समस्या को दूर करने के लिए मिल प्रबंधन ने परिसर में अधिक क्षमता एवं नई तकनीकी युक्त चीनी गोदाम बनाने का निर्णय लिया है। चीनी गोदाम का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 05:09 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 05:09 PM (IST)
चीनी गोदाम के  निर्माण पर खर्च होंगे चार करोड़ तीस लाख रुपये
चीनी गोदाम के निर्माण पर खर्च होंगे चार करोड़ तीस लाख रुपये

जासं, अमिलो (आजमगढ़): सठियांव चीनी मिल में गोदाम के अभाव से मिल प्रशासन को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। चीनी मिल में बने गोदाम की भंडारण क्षमता कम होने के कारण मिल प्रबंधन ने परिसर में अधिक क्षमता एवं नई तकनीकी युक्त चीनी गोदाम बनाने का निर्णय लिया है। गोदाम का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है।

loksabha election banner

चीनी मिल का जब निर्माण हुआ तो उसी समय परिसर में 50 हजार क्विंटल के तीन चीनी गोदाम बनाए गए थे लेकिन क्षमता से अधिक छोटा होने के कारण समस्या आने लगी। किसी तरह छोटे गोदाम में काम चलाया जा रहा था। मिल प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लिया और एक लाख क्विंटल क्षमता वाले गोदाम का निर्माण शुरू करा दिया। इस चीनी गोदाम पर मिल प्रबंधन द्वारा कुल चार करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बनने के बाद मिल परिसर में कुल पांच गोदाम हो जाएंगे। इस संबंध में प्रधान प्रबंधन निदेशक उत्तर प्रदेश शासन विमल दुबे ने बतया कि चीनी मिल के निर्माण के समय ही इसे बनाया जाना था लेकिन धन के अभाव में यह निर्माण नहीं हो पाया था। जिसको अब कराया जा रहा है। जल्द ही चीनी गोदाम बनकर तैयार हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.