उत्कृष्ट कार्य वाले को सम्मान
एंटी क्राइम एंटी क्रप्शन ब्यूरो संस्थान की बैठक रविवार को एक मैरेज हाल में भरतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जासं, फूलपुर (आजमगढ़) : एंटी क्राइम एंटी क्रप्शन ब्यूरो संस्थान की बैठक रविवार को एक मैरेज हाल में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही किसानों की समस्याओं पर मंत्रणा की गई। मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला थे। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थ व्यवस्था की रीढ़ किसान हैं। भारत की अर्थव्यवस्था तब तक सु²ढ़ नहीं हो सकती जब तक भारत का किसान जागरूक और खुशहाल नहीं होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारा यूनियन सदैव किसानों के हित की बात करता है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चिकित्सा के क्षेत्र में डा. मुहम्मद अ•ाीम, शिक्षा जगत से चन्द्रिका प्रताप यादव, पत्रकारिता के क्षेत्र से मुहम्मद यासिर, सामाजिक सेवा क्षेत्र से अबुल व़फा, सत्यप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश गिरी, यशवंत भारती आदि को उत्कृष्ट कार्यों के तहत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन मनोज पटेल ने किया। इस मौके पर मनोज पटेल, कमलेश सोनी, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, रामकृपाल यादव आदि रहे।