पानी से भरे गड्ढे में डूबने से चरवाहे की मौत
रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव के पास बुधवार की सुबह हाइवे सड़क निर्माण के लिए मिट्टी निकाल कर छोड़ दिये गए पानी से भरे गड्ढा में डूबने से एक चरवाहा की मौत हो गई। क्षेत्र के
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव के निकट बुधवार की सुबह हाईवे निर्माण के लिए मिट्टी निकालकर छोड़े गए गड्ढा में डूबने से किशोर उम्र चरवाहा की मौत हो गई। असल में बारिश के दौरान गड्ढा पानी भर गया था, जो किशोर के लिए काल बन गया। क्षेत्र के लोगों में हाईवे निर्माण कराने वाले ठेकेदार के साथ ही प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
रानी की सराय क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अखिलेश यादव (14) पुत्र राम सिंह यादव बुधवार की सुबह लगभग दस बजे ऊंचा गांव के निकट गाय चराने गये थे। ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था के लोगों ने कुछ दिन पूर्व मिट्टी निकाल कर गड्ढा को छोड़ दिया था। बारिश में गड्ढा पानी से लबालब हो गया था। अखिलेश गाय की रस्सी पकड़कर पानी से भरे गड्ढे को पार करना चाहा। वह जब गहरे पानी में पहुंचा तो हाथ से गाय की रस्सी छूट गई। गाय तो गड्ढा पार कर गई, लेकिन अखिलेश पानी में डूब गया। उसे लोग बचाने की जतन करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला। खबर पाकर स्वजन के साथ पुलिस भी आ गई। वह तीन भाइयों में छोटा था, उसकी एक बहन भी है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।