जनता के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस : केशव
संवाददाता अमिलो (आजमगढ़) भारतीय युवा काग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने गुरुवार को मुबारकपुर क्षेत्र के रघुनाथपुर खुझिया में रामअवध यादव के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस विपक्ष पार्टी की भूमिका इमानदारी से निभा रही है। हम जनता के हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि भाजपा सत्ता के लिए संघर्ष कर रही है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवरिया से चलकर जिले के भदुली बाजार के पास सुरसी गांव निवासी कृपाशंकर यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर
जागरण संवाददाता, अमिलो (आजमगढ़) : भारतीय युवा काग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने गुरुवार को मुबारकपुर क्षेत्र के रघुनाथपुर खुझिया में रामअवध यादव के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस विपक्ष पार्टी की भूमिका ईमानदारी से निभा रही है। हम जनता के हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि भाजपा सत्ता के लिए संघर्ष कर रही है। वह भदुली बाजार के पास सुरसी गांव निवासी कृपाशंकर यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार जनता की समस्याओं को उठा रही हैं। बाकी विपक्षी दल मौन साधे हैं। राम मंदिर के लिए भूमि पूजन के सवाल पर कहा कि यह काम तो कांग्रेस ने पहले ही करा दिया था। इस दौरान हरिकेश मिश्रा, मुकेश राय, अनिल सिंह, चन्द्रशेखर यादव आदि थे।