कंपोजिट विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और परिवेश सराहनीय
उपजिलाधिकारी न्यायिक कुंदन राज कपूर
कंपोजिट विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और परिवेश सराहनीय
जागरण संवाददाता, अंबारी (आजमगढ़): शिक्षा क्षेत्र पवई के कंपोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल अंबारी का उपजिलाधिकारी न्यायिक कुंदन राज कपूर ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बने पुस्तकालय, आंगनबाड़ी केंद्र , विद्यालय का परिवेश, शैक्षिक गुणवत्ता और मिड-डे-मील की व्यवस्था की सराहना किया। विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और परिवेश को सराहनीय बताया। उपजिलाधिकारी ने सर्वप्रथम बच्चों से मिलकर पढ़ाई के बारे में जानकारियां लीं। बच्चों ने खुलकर अपने एसडीएम से बातचीत किया। बच्चों से प्रभावित होकर उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के बच्चे बड़े ही होनहार हैं। इस बीच मिड-डे-मील के बारे में बच्चों से पूछा तो बच्चों ने कहा कि भोजन रोज बदल-बदलकर अच्छा मिलता है।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल परिसर में बना पुस्तकालय बहुत अच्छा है। अनेकों कवियों और लेखकों की किताबें है, जो अध्ययन करने योग्य है। विद्यालय का परिवेश सुसज्जित एवं सराहनीय है। इसके लिए यहां के प्रधानाध्यापक राजेश यादव बधाई के पात्र हैं। यहां की विजिट बुक में उपजिलाधिकारी ने लिखा कि यह विद्यालय उत्कृष्ट है। इस विद्यालय में कई जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षण ग्रहण करने की जानकारी मिली, जो इतिहास समेटे हुए हैं। यहा पर आकर अपने को मर्यादित महसूस कर रहा हूं। तुरंत कुमार विश्वकर्मा, मधुसूदन यादव, साधना पांडेय, नीलम, प्रभा, मयंक शर्मा, फजील, निरंकार भारद्वाज आदि रहे।