डंपर व बोलेरो की टक्कर में सात घायल
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार के समीप शनिवार की रात को डंफर व बोलेरो में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रात में एंबुलेस से अस्पताल भेजवाया।
जागरण संवाददाता, फरिहां (आजमगढ़) : निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार के समीप शनिवार की रात डंपर व बोलेरो में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रात में एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैरीडीह लालगंज निवासी इमरान खान अपने परिवार समेत फूलपुर स्थित एक रिश्तेदार के घर हुए निधन पर मिट्टी देन के लिए गए थे। शनिवार की रात को लगभग बारह बजे मिट्टी देने के बाद परिवार समेत बोलेरो पर सवार होकर फूलपुर से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में संजरपुर बाजार के समीप पहुंचे थे। उसी दौरान निजामाबाद की ओर से आ रही डंपर में टक्कर हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना इतनी तीव्र गति से हुई की बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और टायर भी फट गया। बोलेरो के अंदर फंसे घायलों की चीख पुकार से कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी के अंदर फंसे घायल बोलेरो चालक शहनवाज के अलावा इमरान, फरीद व तीन अन्य महिलाओं को किसी तरह से बाहर निकलवाया। सभी घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजवा दिया। डाक्टरों ने इमरान व उनके भाई फैजान की पत्नी की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।