बेसहारा पशुओं का हाल जानने पहुंचे चेयरमैन
जासं मेंहनगर (आजमगढ़) नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक चौहान शुक्रवार को बूंदाबांदी के बीच सभासदों के साथ वार्ड संख्या दो आंबेडकर नगर में बने अस्थायी गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने कर्मचारियों से पशुओं के रखरखाव के बारे में जानकारी ली।
जासं, मेंहनगर (आजमगढ़) : नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक चौहान शुक्रवार को बूंदाबांदी के बीच सभासदों के साथ वार्ड संख्या दो आंबेडकर नगर में बने अस्थायी गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने कर्मचारियों से पशुओं के रखरखाव के बारे में जानकारी ली।
मौके पर मिले नगर पंचायत के तीन कर्मचारियों से पशुओं के लिए उपलब्ध चारा व पानी की जानकारी प्राप्त किया तथा निर्देश दिया कि चारा घटने पर दो दिन पहले व्यवस्था करें। पानी की कमी पड़ने पर टैंकर में तत्काल भरवा लिया करें। हल्की बूंदाबांदी में छाया के लिए प्लास्टिक की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। अंत में कहा कि पशुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। जो नहीं होगा उसके लिए व्यवस्था कराई जाएगी। उनके साथ मनदीप सिंह, बजरंग लाल मौर्य, रामअवध मौर्य, रोशन चौधरी आदि रहे।