मनाई गई शंकराचार्य की जयंती
जासं, आजमगढ़ : ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद ने शुक्रवार को शंकराचार्य की जयंती संगठन के म
जासं, आजमगढ़ : ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद ने शुक्रवार को शंकराचार्य की जयंती संगठन के महामंत्री पंडित बृजेंद्र नंदन पांडेय के आवास में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने शंकराचार्य के जीवन पर डालते हुए कहा कि वर्षों पूर्व ¨हदू धर्म समाप्त होने को था। शंकराचार्य ने पुन: सनातन धर्म का प्रचार प्रसाद किया। लोगों को चार वेद, छह शास्त्र व उपनिषदों का ज्ञान कराया जिससे लोगों को धर्म का ज्ञान हो सका। श्री पांडेय ने बताया कि शंकराचार्य ने मात्र आठ वर्ष की उम्र में ही संन्यास ले लिए और 32 वर्ष की ही अल्पायु में उनका स्वर्गवास हो गया। उन्होंने इतने कम समय में ही उन्होंने पूरे भारत का भ्रमण करके चारों दिशाओं में ¨हदू धर्म का प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित तारकेश्वर मिश्र व संचालन पंडित विश्वदेव उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर सतीश कुमार मिश्रा, गिरिजा सुवन पांडेय व राजकवल चौबे आदि उपस्थित थे।