किसानों के लिए वरदान है नहर: यशवंत
जागरण संवाददाता जहानागंज (आजमगढ़) नहर किसानों के लिए वरदान है। इससे किसानों की फसलो
जागरण संवाददाता, जहानागंज (आजमगढ़) : नहर किसानों के लिए वरदान है। इससे किसानों की फसलों की पैदावार जहां बढ़ जाती है, वहीं सिचाई की लागत में भी कमी आती है। प्रदेश सरकार किसानों के लिए निरंतर कार्य करने की योजना बना रही है।
यह बातें पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कही। वह लप्सीपुर में नहर के सिल्ट सफाई कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे थे। बताया कि नेतपुर माइनर के लिए जीरो किलोमीटर से 1.800 किलोमीटर तक सिल्ट सफाई यानी स्क्रेपिग कार्य किया जाएगा। इसके लिए धन स्वीकृत हो गया है। इसी प्रकार शारदा सहायक खंड-32 द्वारा कुल 1000 किलोमीटर सिल्ट सफाई का कार्य किया जाएगा।इसके लिए तीन करोड़ 70 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। सिल्ट सफाई के अभाव में खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। अधिशासी अभियंता एके सिंह ने कहा सिल्ट की सफाई पूरी जिम्मेदारी के साथ की जाएगी।एमएलसी ने सफाई का शुभारंभ किया।