रोगों की रोकथाम को स्टेशन पर चला अभियान
राजकीय श्री दुर्गा जी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंडेश्वर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा प्राचार्य प्रो. डा. राजेंद्र सिंह के निर्देशन में कोरोना तथा गर्मी के अन्य रोगों की रोकथाम एवं जागरुकता के लिए आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया गया।
जासं, आजमगढ़ : राजकीय श्री दुर्गा जी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंडेश्वर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेंद्र सिंह के निर्देशन में कोरोना तथा गर्मी के अन्य रोगों की रोकथाम एवं जागरुकता के लिए आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया गया। साथ ही रोग प्रतिरोधी दवा का भी वितरण किया गया। अभियान में प्रवासियों को लॉकडाउन के नियमों का पालन, पौष्टिक भोजन, संगरोध, खांसने, छींकने, थूकने के व्यवहार पर नियंत्रण, शारीरिक दूरी का पालन आदि की जानकारी दी गई। साथ ही होम्योपैथी दवा आर्सेनिक एल्बम 30 की तीन खुराक के विषय में समझाया गया। जीआरपी प्रभारी गणनाथ प्रसाद ने अपने स्टॉफ को भी दवा दिलवाते हुए मास्क व सैनिटाइजर के उपयोग के बारे में बताया। अभियान में लगभग 1800 डोजेज का वितरण किया गया। इसमें प्रो. रघुराज यादव, डा. राजेश तिवारी, डा. एसके सिंह, डा. अंबरीश पांडेय आदि रहे।