आग से गेहूं व गन्ने की फसल जली
रौनापार (आजमगढ़) : जीयनपुर थाना क्षेत्र के तरौका में रविवार को दिन मे 2 बजे खेत मे गड़े बिज
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Apr 2018 11:25 PM (IST)Updated: Sun, 08 Apr 2018 11:25 PM (IST)
रौनापार (आजमगढ़) : जीयनपुर थाना क्षेत्र के तरौका में रविवार को दिन मे 2 बजे खेत मे गड़े बिजली के खम्भे से शार्ट सर्किट से राजेन्द्र राय के गन्ने खेत में आग लग गई। इससे दस बिस्वा गन्ना जल गया। इसके बाद गेहूं के फसल मे आग लग गई। ग्रामीणों ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण आग को बुझाते तब तक 10 बिस्वा गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। फायर सर्विस नहीं पहुंच सका।
इसी प्रकार जीयनपुर के काजी गाव में दोपहर 12.30 बजे इनरदेव पटेल पुत्र सूबेदार आज अपने रिहायशी घर के बगल में ट्यूबवेल की मड़ई में मधुमक्खी के छत्ते से आग दिखाकर शहद निकाल रहा था। इसी बीच मडई में आग लग गयी। इससे पाच हजार की क्षति हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें