विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में प्रेमिका के स्वजन की हैवानियत, प्रेमी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, चाकू से गुप्‍तांग काटने का क‍िया प्रयास

By Mohan Pratap RaoEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 06:18 PM (IST)

आजमगढ़ ज‍िले के एक गांव में एक युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि एक वर्ष ...और पढ़ें

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि एक वर्ष पूर्व गांव की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। (फोटो : सोशल मीड‍िया)

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि एक वर्ष पूर्व गांव की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। (फोटो : सोशल मीड‍िया)

HighLights

  1. चाकू से गुप्तांग पर प्रहार

  2. किसी तरह गुप्तांग कटने से बचा

  3. युवती के स्वजन मौके से फरार

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम प्रेमिका से संबंध को लेकर उपजे विवाद में उसके स्वजन ने युवक को बेरहमी से मारा-पीटा। आरोप है कि युवक को मारपीट कर निर्वस्त्र किया गया और गांव में घुमाया गया। यही नहीं, चाकू से उसके गुप्तांग काटने का भी प्रयास किया गया।

इस घटना से क्षेत्र में हलचल मच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्‍यक्‍त‍ि ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि एक वर्ष पूर्व गांव की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था।

इस दौरान दोनों में मोबाइल फोन से बातचीत भी होती थी। दस माह पूर्व वह रोजी-रोटी के सिलसिले में बेंगलुरु चला गया। इसके बाद भी युवती अलग-अलग नंबरों से मोबाइल फोन के जरिए अजीत से बात करती और शादी के लिए दबाव बनाती थी। जब अजीत ने इसका विरोध किया तो युवती ने आत्महत्या करने की धमकी भी दी।

एक बार युवती ने मांग में सिंदूर लगाकर अजीत को फोटो भी भेज दी। दशहरा में वह शनिवार को घर चला आया। सोमवार की शाम बाइक से बाजार जा रहा था। प्राथमिक विद्यालय सहनूपुर के पास पहुंचा कि प्रेमिका के स्वजन उसकी बाइक को रोक लिए। जब उसने विरोध किया तो प्रेमिका के स्वजन बिना कुछ कहे लात घूसों से और डंडों मारकर घायल कर दिया।

इसके बाद चाकू से गुप्तांग पर प्रहार कर दिया लेकिन किसी तरह गुप्तांग कटने से बच गया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसके कपड़े उतरवा कर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही युवती के स्वजन मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष सुनील दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।