Move to Jagran APP

घाघरा के जलस्तर संग बढ़ रहा ग्रामीणों का ब्लडप्रेशर

जागरण संवाददाता सगड़ी क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ तटवर्ती क्षेत्र के लोगों का ब्लडप्रेशर भी बढ़ने लगा है। मुख्य माप स्थल डिघिया गेज पर जलस्तर में बीते चौबीस घंटे में 15 सेमी से ज्यादा की वृद्धि रिकार्ड की गई। घाघरा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से देवारा क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। हालांकि हर बार की तरह से इस बार भी प्रशासन द्वारा बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गुरुवार को हाजीपुर में नाविकों के साथ उप जिलाधिकारी ने बैठक की। नाविकों ने बताया कि नाव की मरम्मत कर ली गई है। एक नाव में 15 से 20 लोग बैठ सकते हैं। नाविकों की समस्याओं को दूर करने के लिए ग्राम प्रधानों से कहा कि गांव में मनरेगा से बड़ी नाव

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 08:30 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 08:30 PM (IST)
घाघरा के जलस्तर संग बढ़ रहा ग्रामीणों का ब्लडप्रेशर
घाघरा के जलस्तर संग बढ़ रहा ग्रामीणों का ब्लडप्रेशर

जागरण संवाददाता, सगड़ी : क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ तटवर्ती क्षेत्र के लोगों का ब्लडप्रेशर भी बढ़ने लगा है। मुख्य माप स्थल डिघिया गेज पर जलस्तर में बीते चौबीस घंटे में 15 सेमी से ज्यादा की वृद्धि रिकार्ड की गई।

loksabha election banner

घाघरा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से देवारा क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। हालांकि हर बार की तरह से इस बार भी प्रशासन द्वारा बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गुरुवार को हाजीपुर में नाविकों के साथ उप जिलाधिकारी ने बैठक की। नाविकों ने बताया कि नाव की मरम्मत कर ली गई है। एक नाव में 15 से 20 लोग बैठ सकते हैं। नाविकों की समस्याओं को दूर करने के लिए ग्राम प्रधानों से कहा कि गांव में मनरेगा से बड़ी नाव का निर्माण करा लें। लेखपालों को नाविक, ग्राम प्रधान, कोटेदार का मोबाइल नंबर सहित सूची बनाने का निर्देश दिया।

उसके बाद उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी ने दाम महुला, सहबदिया, हाजीपुर सहित आधा दर्जन आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। भारी बारिश से आश्रय स्थलों में भी जलजमाव होने पर उसके निदान के लिए ग्राम प्रधान व सचिव को निर्देशित किया। उन्होंने बांध के रेगुलेटर, रैन कट का निरीक्षण कर तैनात बाढ़ खंड के कर्मचारी को पूर्व में बोरी भरकर रखने को कहा। बैठक में राजस्व निरीक्षक लालचंद, लेखपाल हरिलाल, उत्तम सिंह, ग्राम प्रधान सुभाष सिंह व नाविक राम सिंह, विश्वनाथ, पाखंडी, जीता आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.