भाजपा का वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से सम्मेलन
आजमगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने बताया कि 11 जुलाई से 16 जुलाई के मध्य आजमगढ़ सदर लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से संपन्न होने वाले विधानसभा सम्मेलन की तिथि समय और मुख्य वक्ता का नाम शीर्ष नेतृत्व ने तय कर दिया है। सदर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन शनिवार 11 जुलाई को संपन्न हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला महामंत्री विनोद कुमार उपाध्याय को जिला संयोजक और जिला महामंत्री पवन सिंह मुन्ना को सह संयोजक बनाया गया है।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने बताया कि 11 जुलाई से 16 जुलाई के मध्य आजमगढ़ सदर लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से संपन्न होने वाले विधानसभा सम्मेलन की तिथि समय और मुख्य वक्ता का नाम शीर्ष नेतृत्व ने तय कर दिया है। सदर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन शनिवार 11 जुलाई को संपन्न हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने संबोधित किया। उधर लालगंज के भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 13 जुलाई को दीदारगंज के कार्यकर्ताओं का वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन शाम पांच बजे होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।