Move to Jagran APP

विरोधी दलों के भ्रम व झूठ से जनता को बचाएगी भाजपा

आजमगढ़ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संबंध में शुक्रवार को रोडवेज स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दल देश की जनता को गुमराह करने का जो कार्य कर रहे हैं। उस भ्रम और झूठ से देश की जनता को बचाने के लिए भाजपा अपने विचार परिवार के साथ मिलकर जागरूक करेगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 06:16 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 06:16 PM (IST)
विरोधी दलों के भ्रम व झूठ से जनता को बचाएगी भाजपा
विरोधी दलों के भ्रम व झूठ से जनता को बचाएगी भाजपा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संबंध में शुक्रवार को रोडवेज स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दल जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। उससे देशवासियों को बचाने के लिए भाजपा अपने विचार परिवार के साथ मिलकर जागरूक करेगी।

loksabha election banner

उन्होंने कहाकि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश संवैधानिक रूप से मुस्लिम देश हैं। वहां धर्म के नाम पर मुस्लिम उत्पीड़न नहीं होते। इसलिए उन्हें इस कानून में शामिल नहीं किया गया है लेकिन कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दल भ्रम फैलाकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। पार्टी के सदर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह व लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय की मौजूदगी में कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष विनोद राय ने किया। 

........

आगामी निर्धारित कार्यक्रम

मंडलों की कार्यशाला का आयोजन 30 और 31 दिसंबर को होगी। इसके बाद सभी मंडलों के सभी राजस्व गांव और सेक्टरों में एक से सात जनवरी तक संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। जिला कार्यालय पर एक से सात जनवरी के मध्य आजमगढ़ सदर और लालगंज की संयुक्त रुप से गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सात से 14 जनवरी तक विचार परिवार के साथ संयुक्त रूप से जनसंपर्क अभियान चलेगा। सभी प्रकोष्ठों के लोग भी अपने-अपने क्षेत्र में संपर्क अभियान चलाएंगे। सभी जिला केंद्रों पर रैली का आयोजन किया जाएगा।

......... 

इनकी थी प्रमुख मौजूदगी

कार्यशाला में क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला, धनश्याम पटेल,अमित तिवारी, माधव कृष्ण त्रिपाठी, विनोद राय, जयनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण पाल, रमाकांत मिश्रा, प्रेम प्रकाश राय, शिवनाथ सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, हरेंद्र सिंह, माला द्विवेदी, चंडेश्वर राय, डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, संगीता तिवारी, दुर्गविजय यादव, ऋषिकेश दूबे, रामपाल सिंह, अजय सिंह, राधेश्याम सिंह गुड्डू, अरविद राय, अरविद जायसवाल, हरीश तिवारी, हरिप्रकाश राय, हरिवंश मिश्रा, विवेक सिंह, नन्हकूराम सरोज, संजय यादव, नागेंद्र पटेल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.