Move to Jagran APP

बाइक रैली के बहाने भाजपा ने ताकत का कराया अहसास

भाजपाइयों ने क्षेत्र में जगह-जगह कमल संदेश यात्रा बाइक रैली के बहाने शुक्रवार को अपनी ताकत का एहसास कराया। कार्यकर्ताओं ने नगर व कस्बे का भ्रमण करते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ¨जदाबाद का नारा लगाते हुए चल रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:59 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:08 PM (IST)
बाइक रैली के बहाने भाजपा ने ताकत का कराया अहसास
बाइक रैली के बहाने भाजपा ने ताकत का कराया अहसास

आजमगढ़ : भाजपाजनों ने कमल संदेश बाइक रैली के बहाने 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की ताकत का अहसास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पिछले तीन माह की तैयारी पूरी रंग में दिखी। विधानसभा का दायित्व खुद बड़े पदाधिकारियों ने अपने हाथ में ले रखी थी तो बूथवार जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं के हाथ में थी। हर बूथ से बाइकें निकलतीं गई और कारवां बनता गया। जिस राह से बाइक रैली गुजरी, पुलिस उस रास्ते पर मुस्तैद रही और पूरा रास्ता बाइकर्स के हवाले कर दी। बाइक रैली में युवाओं का जोश देखने लायक रहा। भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ¨जदाबाद के खूब नारे गूंजे। लोकसभा लालगंज के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर व बूथ प्रमुखों ने बूथ व गांवों में भ्रमण के बाद निजामाबाद स्थित रैली स्थल पर एकत्र हुए।

prime article banner

लालगंज की भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने बाइक रैली को तहबरपुर के लिए रवाना किया। हजारों की संख्या के बीच सांसद स्वयं बाइक पर सवार होकर तहबरपुर के लिए रवाना हुई। वह जिस राह से गुजरीं, बूथ से निकली रैली उनके साथ जुड़ती गई। लोकसभा प्रभारी मुन्ना दुबे व मुख्य अतिथि अष्टभुजा शुक्ला ने सरकार के संदेशों को कार्यकर्ता व आमजन के बीच साझा किया। कहा कि 2019 में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। इस दौरान विधायक अरुण यादव, जयप्रकाश जायसवाल, राजेश ¨सह महुआरी आदि ने बाइक से ही तहबरपुर की यात्रा पूरी की। संचालन आदित्य राय ने किया।

दीदारगंज प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा दीदारगंज की तरफ से कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश बाइक रैली को भाजपा नेता डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा व जेपी जायसवाल के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली दीदारगंज से सिकरौर सहबरी, सरायमीर होते हुए निजामाबाद पहुंची। सरायमीर प्रतिनिधि अनुसार भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल व रामेश्वर बरनवाल के नेतृत्व में कस्बे के ठाकुरद्वारा से लगभग 500 कार्यकर्ता बाइक लेकर कमल संदेश यात्रा में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने रैली में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के लिए जमकर नारे लगाए और कस्बा भ्रमण करने के बाद ठाकुरद्वारा होते हुए मवेशीखाना होते हुए नंदांव मोड़, छाऊं मोड़, संजयरपुर होते हुए निजामाबाद के लिए निकले। रैली में अमन कुमार गुप्ता, अजय कुमार जायसवाल, विजय कुमार जायसवाल आदि थे।

जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार बाइक रैली की सफलता के लिए उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पिछड़ा मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता व मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गेरुआ वस्त्र धारण कर कमल की टोपी लगाकर बाइक जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में गुड्डू ¨सह, बोहना मनोज कुमार चौबे आदि थे। तहबरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहबरपुर मंडल संयोजक पंकज कुमार राय के नेतृत्व में बाइक रैली निकली। रैली में कार्यकर्ताओं ने बाइक में कमल के फूल का झंडा, माथे व गले में पट्टी बांधे हुए थे। जुलूस निजामाबाद के घूरीपुर मोड़ बाइपास स्थित मैदान से रवाना हुई। ओमकार पांडेय, संजय कुमार ¨सह, अजय कुमार राय आदि रहे। बिलरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष चंद्रपाल ¨सह के नेतृत्व में बाइक रैली नए चौक से शुरू होकर आइटीआइ पहुंची। संदेश यात्रा में कार्तिकेय ¨सह, यशपाल ¨सह, उत्कर्ष ¨सह, शशांक आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.