Move to Jagran APP

वसीम रिजवी के बयान पर उलमा फिर आगबबूला, कहा सस्ती लोकप्रियता का जरिया

सोफियान खान ने कहा वसीम रिजवी करोड़ों रुपये के घोटाले में लिप्त हैं। जिसकी जांच चल रही है। जांच से लोगों ध्यान भटकाने के लिए वसीम रिजवी अनाब सनाब बयान दे रहे हैं।

By Ashish MishraEdited By: Published: Mon, 15 Jan 2018 07:01 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 08:39 PM (IST)
वसीम रिजवी के बयान पर उलमा फिर आगबबूला, कहा सस्ती लोकप्रियता का जरिया
वसीम रिजवी के बयान पर उलमा फिर आगबबूला, कहा सस्ती लोकप्रियता का जरिया

सहारनपुर (जेएनएन)। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा एक बार फिर मदरसों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से देवबंदी उलमा में उबाल आ गया है। दारुल उलूम के पूर्व नायब मोहतमिम समेत उलमा ने कहा कि वसीम रिजवी के बयानों का सुन्नी ही नहीं शिया उलमा भी विरोध कर रहे हैं। उलमा ने रिजवी की बयानबाजी को सस्ती शोहरत पाने का तरीका बताया है। वसीम रिजवी ने एक बार फिर मदरसों को निशाना बनाते हुए कहा है कि कुछ मदरसों के मुल्लाओं के तार अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहीम से जुड़े हैं।

loksabha election banner

इसकी जांच होनी चाहिए। रिजवी के इस बयान पर दारुल उलूम देवबंद के पूर्व नायब मोहतमिम एवं जमीयत उलेमा ए हिंद (महमूद गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी उस्मान मंसूरपुरी ने कहा कि मदरसों में शांति और भाईचारे का पाठ पढ़ाया जाता है। दारुल उलूम वक्फ के शेखुल हदीस एवं तंजीम उलेमा ए हिद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अहमद खिजर शाम मसूदी ने कहा कि वसीम रिजवी के बयान इस कदर बचकाना हैं कि उनके बयानों की सिर्फ सुन्नी उलमा ही नहीं बल्कि शिया उलमा भी विरोध कर रहे हैं।

कहीं न कहीं वसीम का ही दाऊद से है ताल्लुक : माविया
सहारनपुर : अपने तल्ख बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विधायक माविया अली ने शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के बयान की कड़ी निंदा की है। माविया अली ने कहा कि ऐसा लगता है कि मदरसों का संबंध अंडरवल्र्ड से बताने वाले वसीम रिजवी का खुद कहीं न कहीं ताल्लुक दाऊद इब्राहीम से है, जिसकी गहन जांच होनी चाहिए। मदरसों के संबंध में दिए गए रिजवी के बयान को गंदी मानसिकता का परिचायक बताते हुए पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि वसीम रिजवी की जानकारी मदरसों के बारे में शायद बेहद कम है। या फिर वह जानबूझ कर मदरसों को निशाना बना सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं।

अाजमगढ़ के भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष बोले-भ्रष्टाचार में लिप्त हैं रिजवी

आजमगढ़ । भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सुफियान के विवादित बोल, कहा शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के मुंह पर थूकने वाले को 51 हजार का इनाम। मदरसों पर टिप्पणी का मामला। आजमगढ़, सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बागखालिस बाजार में सोमवार को भाजपा के जिला अल्पसंख्यक के अध्यक्ष सोफियान खान के नेतृत्व में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी का पुतला फूंका गया। साथ ही जमकर नारेबाजी की गई।

सर्व प्रथम पुतले को पूरे बाजार में घुमाया गया। इसके बाद बागखालिस बाजार में आजमगढ़ जीयनपुर मार्ग पर भाजपा अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष सोफियान खान के नेतृत्व में शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी का पुतला फूंका गया। वहीं जमकर नारेबाजी की गई।  इस दौरान सोफियान खान ने कहा वसीम रिजवी करोड़ों रुपये के घोटाले में लिप्त हैं। जिसकी जांच चल रही है। जांच से लोगों ध्यान भटकाने के लिए वसीम रिजवी अनाप सनाप बयान दे रहे हैं।

आगे उन्होंने ने कहा वसीम रिजवी के मुंह पर जो थूकेगा उसको 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। आगे उन्होंने कहा वसीम रिजवी ने जो मुसलमानों के खिलाफ बयान दिया है कि मदरसे में पढऩे वाले मुसलमान आतंकवादी होते हैं। यह किसी को हजम नहीं हो रहा है। यह बहुत बड़ी साजिश है। जो बहुत ही निंदनीय है। हिंदू और मुस्लिमों को लड़ाने का काम कर रहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.