सत्ता को सेवा का माध्यम बनाकर वादे पूरा कर रही भाजपा
जागरण संवाददाता आजमगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को दो दिवसीय मंड
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का शुभारंभ 11 मंडलों में हुआ, जिसमें गूजरपार, मुबारकपुर, सठियांव, तरवां, खरिहानी और बोंगरिया मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
देवेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका, 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव, भाजपा एवं हमारा दायित्व, पिछले छह वर्षों में हुए अंत्योदयी प्रयत्न, सोशल मीडिया का उपयोग, सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा व हमारी विचारधारा, व्यक्तित्व का विकास, हमारा विचार परिवार और भाजपा का इतिहास एवं विकास पर विस्तृत चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्ता को सेवा का माध्यम बना कर अपने किए गए वादों को पूरा करने के ²ढ़ संकल्प के साथ भाजपा दिन प्रतिदिन लोकप्रिय बनती गई। जनकल्याणकारी योजनाओं को जरुरतमंदों तक पहुंचा कर उनके जीवन स्तर को उठाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। माला द्विवेदी, अरविद जायसवाल, विनोद उपाध्याय, लक्ष्मण मौर्य, माहेश्वरी कांत पांडेय, सहजानंद पांडेय, हीरा शर्मा, दुर्ग विजय यादव आदि थे।